*पौधरोपण के अच्छे कार्य पर होगें विद्यालय पुरूस्कृत – कलेक्टर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

पौधरोपण के अच्छे कार्य पर होगें विद्यालय पुरूस्कृत – कलेक्टर
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल/03 मार्च 2022/
कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर वंदना वैद्य की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न। बैठक में कलेक्टर ने पौधरोपण अभियान, वैक्सीनेशन की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्याें को निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 मार्च 2022 तक पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं अन्य कार्यरत स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को 5 मार्च तक कम से कम 01 पेड़ का रोपण कराना है और वायुदूत ऐप पर अपलोड भी करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि पौधरोपण अभियान में जिन विद्यालयों द्वारा सराहनीय कार्य होगा उसे 15 अगस्त को पुरूस्कृत किया जाएगा। उन्होंने स्कूल के प्राचार्याें केा निर्देशित किया कि 15 वर्ष से 17 वर्ष के विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज अनिवार्य रुप से लगवाना सुनिश्चित करें जिस विद्यालय में अभी भी कोई विद्यार्थी द्वितीय वैक्सीनेशन से वंचित है तो परीक्षा समाप्ति से पूर्व उसे वैक्सीनेट कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय अपने विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल की रंगाई-पोताई अनिवार्य रूप से करें तथा विद्यालय की बाउन्ड्रीवाल में चित्रकला एवं पेंटिंग कार्य करायें ताकि विद्यालय भवन स्वछ दिखे एवं विद्यालय में साफ-सफाई करना सुनिश्चित जिससे विद्यालय प्रांगण साफ-सुथरा दिखाई दे तथा विद्यालय में गीला और सूखा कचड़ा रखने हेतु अलग-अलग डिब्बे रखें और विद्यार्थियों को भी घर में अलग-अलग डिब्बा रखने हेतु प्रेरित करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी व्ही.डी.पाठक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रणजीत सिंह धुर्वे सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों कें प्राचार्य उपस्थित रहे।




