Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मुड़ापारा आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन, बच्चों के स्वस्थ विकास पर दिया गया जोर

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

मुड़ापारा आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन, बच्चों के स्वस्थ विकास पर दिया गया जोर

(पढिए एमसीबी जिला ब्यूरो, मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ राज्य के एमसीबी जिला अंतर्गत भरतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमथान के मुड़ापारा आंगनबाड़ी केंद्र में दिनांक 19 मार्च 2026 को “सुपोषण चौपाल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के अभिभावकों, महिलाओं एवं बच्चों की उपस्थिति में पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उपस्थित माता-पिता को बच्चों के नियमित वृद्धि मापन, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि बच्चों को समय-समय पर पौष्टिक आहार देना क्यों आवश्यक है और इससे कुपोषण जैसी समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है।

सुपोषण चौपाल के दौरान अभिभावकों को यह जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें अलग-अलग विषयों पर चर्चा कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को घर पर उपलब्ध संसाधनों से पौष्टिक भोजन तैयार करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा सांधे, आशा कार्यकर्ता आशा सिंह, दुर्गावती, रीना सांधे एवं सहायिका सहित ग्राम के प्रमुख नागरिक भानू प्रसाद सेन, मनमोहन सांधे, उदय भान पंच एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button