Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला एमसीबी के प्राचार्य उमेश कुमार द्विवेदी उत्कृष्ट प्राचार्य को किया गया सम्मानित

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जिला एमसीबी के प्राचार्य उमेश कुमार द्विवेदी उत्कृष्ट प्राचार्य को किया गया सम्मानित

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो, चीफ मनमोहन सांघे की खास खबर)

छत्तीसगढ़ प्रदेश के एमसीबी/जनकपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजिया के प्राचार्य श्री उमेश कुमार द्विवेदी को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत “शिक्षा श्री” एवं “उत्कृष्ट प्राचार्य” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह 29 मार्च 2026 को शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री चिंतामणि महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

संभाग स्तरीय चयन समिति द्वारा सत्र 2025-26 के लिए प्रत्येक जिले से कुल छह उत्कृष्ट प्राचार्यों का चयन किया गया, जिसमें एमसीबी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजिया, विकासखंड भरतपुर के प्राचार्य श्री उमेश कुमार द्विवेदी को चयनित किया गया।

उन्हें यह सम्मान सरगुजा संभाग अंबिकापुर की उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल एवं संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय कुमार गुप्ता के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, शाल एवं सम्मान राशि प्रदान कर दिया गया।

श्री द्विवेदी का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के आधार पर किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि पूरे एमसीबी जिले के लिए गर्व का विषय है। उनके इस सम्मान से विद्यालय परिवार सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. मिरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर श्री सच्चिदानंद साहू, बीआरसी श्री देवेंद्र गुप्ता एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने श्री द्विवेदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button