शासकीय माध्यमिक शाला पट पर टोला की शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल विभाग मौन
तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

शासकीय माध्यमिक शाला पट पर टोला की शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल विभाग मौन
(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)
छत्तीसगढ़ प्रदेश एम सीबी जिला भरत पुर विकाश खण्ड अंतर्गत तिलौली संकुल की मामला सामने आया है
जिसमें आज दिनांक ग्राम वासियों के साथ मिल कर और आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष रज्जू सिंह के समक्ष स्कूल के टीचर से अन्दर अनेकी बात की है तो उनके द्वारा मना किया गया कि हमारे प्रधान पाठक नहीं है

आप लोग अंदर नहीं आ सकते हैं उस समय स्कूल में प्राथमिक पाठशाला एवं माध्यमिक शाला में एक-एक शिक्षक उपलब्ध मिले और बाकी उपस्थित नहीं ग्राम वासियों का आरोप है कि हम लोगों के बच्चों के साथ शिक्षक और विभाग में बैठे अधिकारी कर्मचारी बच्चों को हर सुविधा से वंचित कर रहे थे जो की पटपर टोला माध्यमिक शाला स्कूल में पांडू जनजाति के बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर प्रभाव पड़ रही है इस पर सरकार किसी भी प्रकार से शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जो की आज बच्चों का पेपर नजदीक और शिक्षक स्कूलों से गोल रहते हैं

इस प्रकार की हालत एक स्कूल की बात नहीं है ऐसे कई स्कूलों की हालात दिखाई दे रही है जो आज शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण जरूरी है आज शिक्षा के अभाव के कारण हम लोगों के बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल रही है
शिक्षा विभाग से मांग है कि ऐसे दोषी शिक्षकों के ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई की है




