Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

भाजपा जिला कार्यालय में सांसद सहित भाजपाजनों ने बहनों से बंधवाई गई राखी

कटनी जिला मध्य प्रदेश

भाजपा जिला कार्यालय में सांसद सहित भाजपाजनों ने बहनों से बंधवाई गई राखी

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला कटनी में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बहनें आत्मनिर्भर हुईं:सांसद श्री वीडी शर्मा

भाजपा जिला कार्यालय में सांसद सहित भाजपाजनों ने बहनों से बंधवाई राखी

मध्य प्रदेश जिला कटनी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्वच्छता मित्र बहनों सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों तथा सैकड़ों की तादात में उपस्थित बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा जिला कार्यालय में आज रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर बहनों से राखी बंधवाकर कृतार्थ हुआ। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तथा डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ने बहनों के लिए अनेक जनकल्याण कारी योजनाएं शुरू की हैं । जिनसे आज हमारी बहनों का जीवन स्तर सशक्त हुआ तथा वे आत्मनिर्भर बनीं।

सांसद श्री शर्मा ने सभी बहनों के पैर छुए तथा उनसे आशीर्वाद लिया। जिला कार्यालय में पारिवारिक माहौल के बीच आयोजित इस आत्मीय आयोजन में बड़ी संख्या में बहनों ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को राखी बांधी। जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने बहनों के आशीर्वाद को जीवन की पूंजी बताते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हमारी बहनों ने रक्षा सूत्र के साथ भाइयों की रक्षा का कवच दिया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय आदि भाजपा जन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button