Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर कांग्रेसियों का काफी आक्रोश पुतला जलाकर प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

जिला कटनी मध्य प्रदेश

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर कांग्रेसियों का काफी आक्रोश पुतला जलाकर प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा सांसद एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेसियों का आक्रोश फूट पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना तिराहा चौक पर भाजपा नेता का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजयवर्गीय ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी निर्मित हो गई।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर कर दिया।

इस मौके पर कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से –

* जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह
* शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला
* वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर
* महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा
* प्रेम बत्रा, पार्षद मोसूफ अहमद बिट्टू, राजा जगवानी
* पूर्व पार्षद अफताब खान, मंगल चौधरी, नारायण निषाद, श्याम पहूजा
* अशोक बहलानी, श्याम यादव, अंजय गौंटिया, सुशील जायसवाल
* स्वप्नेश गुप्ता, योगेंद्र राय, विनय राज, दिग्विज सिंह

इनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और भाजपा नेता के बयान की कड़ी निंदा की।

Related Articles

Back to top button