*अब डॉकियों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी विधिक योजनाएं मुख्य डाक घर शहडोल से होगी शुरूआत*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल
अब डॉकियों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी विधिक योजनाएं
मुख्य डाक घर शहडोल से होगी शुरूआत
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/22 सितम्बर 2021/
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा योजनाओं की जानकारियों के प्रचार-प्रसार एवं विधिक सेवाएं,दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे तथा विधिक सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके इसके निरंतर प्रयास किये जा रहे है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इसी कड़ी में अब डाक विभाग के डॉकियों के माध्यम से विधिक योजनाओं और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
डाक विभाग के डाकिये अब लोंगों की चिठ्ठियां उन तक पहुंचाने के साथ-साथ विधिक सेवाओं की जानकारी भी आम लोंगों को मुहैया कराएगें तथा विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 सितम्बर 2021 को मुख्य डाक घर शहडोल से होगा।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनूप त्रिपाठी ने बताया कि, सुदूरवर्ती क्षेत्रो के लोगों को विधिक सेवाओं व उसके माध्यम से किये जा रहे कार्याें की जानकारी हो सके और विधिक सेवाओं का लाभ लेने हेतु लोग जागरूक हो सकें तथा जानकारी हासिल कर लोग इसका लाभ उठा सकें।




