*जिला चिकित्सालय में खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गई धज्जियां, प्रशासन, प्रबंधन रहे बेखबर/ पढ़ें पूरी खबर क्या है सच*
जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

जिला चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंस नियमों की उड़ी धज्जियां,प्रशासन,प्रबंधन बेखबर
आखिर क्यों जागरूक नहीं हो रही जनता,आखिर कब मिलेगी प्रशासन को नागरिकों की सहभागिता
जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट
अनूपपुर / पूरा विश्व पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान हैं,कोरोना पूरे विश्व को अपने चपेट में ले रखा है,भारत मे 1 लाख 50 हजार मरीज रोजाना निकल रहे हैं,पूरे मध्यप्रदेश में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है,मगर इसके बाबजूद जनता सुधरने को तैयार नही है।
प्रशासन भी करे तो क्या करे उसके पास भी दो हाथ ही है। बीते दिन जिले में वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण चिंता का विषय बना हुआ था परंतु दिन शनिवार को जब जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कोरोना वैक्सीन के पंजीयन कराने वालों की भीड़ ऐसी लगी जैसे पुराने समय मे सिनेमा हॉल की टिकट के लिए भीड़ होती थी।
लोगों ने पूरी तरह लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने मे कोई कोर कसर नही रखी।यहां पंजीयन कराने वाले सब्जी मंडी की तरह भीड़ लगाए हुए थे।जब इतनी भीड़ लग रही थी तब जिला चिकित्सालय में उपस्थित डॉक्टर,सिक्योरिटी और प्रशासन क्या कर रहे थे।
वैक्सीन के नाम पर नियमों कि धज्जियां उड़ाई जा रही है।प्रशासन को ध्यान देना होगा नही तो स्थिति और भी भयावह होगी
इनका कहना है
मुझे जानकारी मिली जनता बिल्कुल भी नही मान ही नही रही हैं जनता को कंट्रोल करने के लिए अभी थाने से पुलिस बुलाई गई है।
डॉ.एस.सी.राय प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर
संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट




