Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण समिति द्वारा की जा रही पेड न्यूज की कड़ी निगरानी*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण समिति द्वारा की जा रही पेड न्यूज की कड़ी निगरानी*

(पढ़िए तहसील रघुराजनगर से संवाददाता पियुषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 6 जुलाई 2022/ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा #नगरीय_निकाय_निर्वाचन_2022 के लिये गठित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं अनुप्रमाणन समिति आयोग के निर्देशों के अनुरुप इलेक्ट्रॉनिक चैनल पर प्रसारण सामग्री के सर्टिफिकेशन एवं पेड न्यूज पर नियंत्रण रखने का कार्य कर रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने बुधवार की प्रातः 8 बजे जिला स्तरीय एमसीएमसी प्रकोष्ठ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अभ्यर्थियों द्वारा मीडिया में किये जा रहे विज्ञापनों के खर्च एवं संदिग्ध पेड न्यूज के संबंध में जानकारी ली।

एमसीएमसी समिति में कायर्रत अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नगरीय निकाय का चुनाव लड़ रहे महापौर और वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे किये जा रहे खर्च और पेड न्यूज़ पर कड़ी निगरानी की जा रही है। नगरीय निकाय निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे तथा मतदान के 48 घंटे पूर्व से प्रिंट मीडिया मे दिये जाने वाले विज्ञापन और प्रचार सामग्री का अनुप्रमाणन भी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा महापौर और पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित की गयी है। निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों और राज्य स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया गया है

Related Articles

Back to top button