*मध्यप्रदेश किसान सभा एवं सीटू जिला समिति अनूपपुर की बैठक दिनांक 27/1/22 को ग्राम पड़रिया में रामकरन केवट के अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न*
तहसील जैतहरी जिला अनुपपूर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश किसान सभा एवं सीटू जिला समिति अनूपपुर की बैठक दिनांक 27/1/22 को ग्राम पड़रिया में रामकरन केवट के अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
जैतहरी / मध्यप्रदेश किसान सभा एवं सीटू जिला समिति अनूपपुर की बैठक दिनांक 27/1/22 को ग्राम पड़रिया में रामकरन केवट के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार के द्वारा देश के किसान के साथ विश्वासघात किया है जिसके खिलाफ में 31 जनवरी को गाँव – गाँव में अभियान चलाया जाकर मोदी सरकार का पुतला दहन कर बिरोध किया जाएगा।

23-24 फरवरी को आल इंडिया स्ट्राइक के समर्थन में औधोगिक क्षेत्र के श्रम संगठन निर्णय लेंगे जिसका मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर समर्थन करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से माकपा के जिला सचिव भगवान दास, मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह राठौर, महासचिव दलवीर सिंह केवट, सीटू के कार्यवाहक अध्यक्ष जुगुल राठौर, महासचिव इन्द्रपति सिंह, माकपा तहसील समिति जैतहरी के सचिव ओमप्रकाश, मौजूद थे।
उक्त आशय की जानकारी संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर ने दिया।




