जिला कलेक्टर एवं एसपी ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में बलिदान_दिवस
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित प्रवास को दृषिटगत रखते हुये
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही हेलीपेड का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एडीएम श्री नाथूराम गौंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जून को रानी दुर्गावती के समाधि स्थल में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।




