Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं को बक्शा नही जाएगा – कलेक्टर कल्याणपुर में लगभग 90 लाख की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त*

शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं को बक्शा नही जाएगा – कलेक्टर

कल्याणपुर में लगभग 90 लाख की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडेाल/01 अक्टूबर 2021/

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि प्रदेश के सभी जिलों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दिन शुक्रवार दिनांक 1 अक्टूबर 2021 को कलेक्टर वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में जिले के राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरपालिका के अमले के संयुक्त कार्यवाही से कल्याणपुर में मिंटू उर्फ जयंत सिंह पिता दुष्यंत सिंह निवासी कल्याणपुर द्वारा कल्याणपुर में स्थित आराजी खसरा क्रंमाक 87/1 के अंश भाग 7950 वर्गफिट की शासकीय भूमि जिसमें कब्जाधारी द्वारा मकान भी निर्मित कराया गया था उसे गिराकर लगभग 90 लाख रूपये की कीमत की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय भूमि में अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत में बक्शा नही जाएगा।

इस अभियान में एसडीएम सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी तथा राजस्व, नगरपालिका एवं पुलिस के अमले ने अपनी सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button