Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कमिश्नर कार्यालय में दिन मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुई*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जन सुनवाई

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/13 दिसम्बर 2022/

कमिश्नर कार्यालय में दिन मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुई। जन सुनवाई में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आये लोंगो की समस्याएं उपायुक्त राजस्व मिनीषा पाण्डेय ने सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर ग्राम पंचायत घियार निवासी बाबू सिंह पिता गोरई सिंह ने आवेदन देकर उपायुक्त राजस्व को बताया कि आराजी खसरा नं० २६/३ रकवा ०.४०५ हे. स्थित आराजी ग्राम घियार पटवारी हल्का घियार तह जयसिंहनगर जिला शहडोल म०प्र० प्रार्थी के स्वामित्व कब्जे दखल की है जिसमें मकान बना हुआ है। जिसमें प्रार्थी आपने परिवारिक सदस्यों सहित आबाद है और मै अपने जमीन का सीमांकन करवाने के लिये आवेदन भी किया था परन्तु हल्का पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक गये जिस पर ग्राम पंचायत घियार का सरपंच सीमांकन नहीं करने दे रहा है। बल्कि पूरी जमीन में कब्जा कर रहा है। जिस पर उपायुक्त राजस्व ने प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में जनपद पंचायत गोहपारू निवासी राजबहोर यादव ने आवेदन देकर बताया कि तहसील गोहपारू जिला शहडोल म०प्र० में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्यामलाल मोगरें जो विगत 6 वर्ष से पदस्थ है, इनके द्वारा अपनी पत्नी सरिता मोंगरे के नाम से तहसील कार्यालय गोहपारू एक नग बुलेरो वाहन क्रमांक एम०पी० 18 टी0-3506 को किराये पर लगाये हुए है, जिसका मॉडल वर्ष 2010 है बिना फिटनेश, बीमा आदि के विगत वर्ष 2019-20 से निरंत लगा हुआ है, जिस पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सवार होकर अपना कार्य करते है जो नियम विरूद्ध व असुरक्षित है।

जिस विभाग में राजस्व निरीक्षक पदस्थ है वहीं पर 17000 प्रतिमाह की दर से अपने स्वयं की गाड़ी लगाकर वित्तीय अनियमितता की जा रही है। शासकीय सिविल सेवा पालन अनुसार 3 वर्ष पश्चात स्थानांतरण संभव है जबकि इनका स्थानांतरण राजनैतिक संरक्षण के कारण नहीं हो रहा है। वर्तमान में भी गोहपारू में रा०नि० पद पर पदस्थ है। मोंगरे के द्वारा क्षेत्र में किसानों से अवैध तरीके रिश्वत बतौर वसूली करते है, जिससे क्षेत्र की जनता परेशान व तंग हो रही है।

श्री राजबहोर यादव ने प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के मांग की। जिस पर उपायुक्त राजस्व ने प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदार गोहपारू को दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में तहसील बुढार निवासी रामखेलावन सिंह ने आवेदन देकर बताया कि 13-14 वर्षो से नगर परिषद बुढार में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा है तथा वर्तमान में जल प्रदाय शाखा में बालमैन नगर में पानी चलाने का कार्य लिया जा रहा है तथा अकुशल श्रेणी का वेतन भुगतान किया जा रहा है।

बालमैन श्रम गाइड लाईन के अनुसार अर्द्धकुशल श्रेणी में आता है। दिनांक – 12/09/2022 को आवेदन मुख्य नगरपालिका अधिकारी को देकर अर्द्धकुशल श्रेणी के वेतन की मांग की गई थी। लेकिन अभी भी अकुशल श्रेणी का वेतन दिया जा रहा है। जबकि 10 वर्ष कार्य करने के बाद अकुशल से अर्द्धकुशल वेतन देने का प्रावधान है। उपायुक्त राजस्व ने प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्य आवेदनों पर भी सुनवाई की गई तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

Related Articles

Back to top button