Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कंजिया विद्यालय परिसर में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कंजिया विद्यालय परिसर में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में तिरंगे को दी गई सलामी

भरतपुर (एमसीबी)।
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला एमसीबी अंतर्गत भरतपुर विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंजिया में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के सभापति प्रतिनिधि (सभा पति) श्रीमती सुखमंती सिंह ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष श्री रामाशंकर मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा प्रकट की।

ध्वजारोहण उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने न केवल उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया, बल्कि देश की आज़ादी, संविधान और गणतंत्र के महत्व को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती सुखमंती सिंह ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। बच्चों को शुरू से ही देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।” वहीं श्री रामाशंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने और देश के उज्ज्वल भविष्य में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालक-बालिकाएं तथा अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया और एकता व अखंडता का संदेश दिया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button