Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का किया निरीक्षण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कार्य की की सराहना*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का किया निरीक्षण

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कार्य की की सराहना

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/15 सितंबर 2021/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने दिन बुधवार दिनांक 15 सितम्बर 2021 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ परियोजना की आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी सिंह से आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

कमिश्नर ने पोषण आहार वितरण, टीकाकरण कार्यक्रम एवं कुपोषण दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी ली। इस पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कमिश्नर को बताया कि उनके केंद्र में अति कुपोषण एवं कुपोषण से संबंधित अभी बच्चे दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा महिलाओं और बच्चों को सभी संदर्भ सेवाएं मुहैया कराई जा रही है तथा पोषण आहार भी मुहैया कराया जा रहा है। जिस पर कमिश्नर ने आंगनवाड़ी केंद्र के व्यवस्थाओं की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी केंद्र बड़ी तुम्मी का तत्काल मरम्मत कराएं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button