प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत दूसरे दिन शिविरों में पहुंचकर 561 युवाओं ने किया इंटर्नशिप का आवेदन
कटनी जिला मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत दूसरे दिन शिविरों में पहुंचकर 561 युवाओं ने किया इंटर्नशिप का आवेदन
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत युवाओं के पंजीयन के लिये
कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालयों तथा पोलिटेक्निक कॉलेजों में आयोजित किये गए दो दिवसीय शिविरों के आखिरी दिन आज मंगलवार को 561 युवाओं द्वारा इंटर्नशिप के लिए आवेदन किए गए।
इस प्रकार योजना के दूसरे चरण में इंटर्नशिप के लिए अभी तक जिले के 1 हजार 010 युवाओं द्वारा आवेदन किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत इंटर्नशिप के लिए 21 से 24 वर्ष की आयु के ऐसे युवा पात्र हैं, जो सीधे तौर पर सरकारी कर्मचारियों से संबंधित नहीं है और उन्होंने अब तक किसी अन्य अप्रेंटिसशिप योजना का लाभ नहीं लिया है। युवाओं द्वारा योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन
www.pminternship.mca.gov.in
पोर्टल पर किये जा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर भी उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में से एक में इंटर्नशिप और अच्छी मेंटरशिप पाने का एक शानदार अवसर उपलब्ध कराती है। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिमाह 5 हजार रुपये का स्टायपंड तथा इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने पर एक मुश्त 6 हजार रुपये प्रदान किये जाते हैं।




