Breaking Newsअध्यात्मअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डखेलगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजनीतीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशाविदेशसतनासम्पादकीयसागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*राजस्थान में कांग्रेश पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना कहा कि अहंकार में कृषि बिलों को बापिस नहीं कर रही भाजपा सरकार एक बार जरूर पढ़े*

भरतपुर संभाग राजस्थान

*राजस्थान में कांग्रेश पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना कहा कि अहंकार में कृषि बिलों को बापिस नहीं कर रही भाजपा सरकार*

सैंपऊ :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत किसान संघर्ष यात्रा को लेकर पहुंचे। किसान संघर्ष यात्रा का ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद, सेवा दल के वरिष्ठ नेता मुकुंद चौधरी एवं जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, सेवादल यूथ अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह परमार ने स्वागत किया। कार्यालय पर बैठक के दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर तीखे प्रहार किए। केंद्र की मोदी सरकार को अहंकारी एवं किसान विरोधी बताते हुए अंबानी एवं अदानी जैसे चंद उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार बताया।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि 28 दिसंबर 2020 से 11 जनवरी 2021 तक समूचे राजस्थान प्रदेश में किसान संघर्ष यात्रा का शुभारंभ किया है। जो राजस्थान के प्रत्येक जिले में पहुंचकर किसानों के सम्मान एवं उनके हक के लिए जागरूक करेगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो बिल पारित किए हैं वह बड़ी कंपनियों एवं माफियाओं के लिए पारित किए हैं। आम आदमी,मध्यमवर्ग एवं किसान के लिए यह बिल नुकसानदायक हैं। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए बिलों का कांग्रेस ने शुरू से ही विरोध किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सेवा दल ने किसानों के सम्मान में जन जागरुक यात्रा का शुभारंभ किया है। 28 दिसंबर 2020 से शुरू हुई किसान संघर्ष यात्रा 11 जनवरी 2021 तक पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस सेवादल राज्य के हर ब्लाक गांव ढाणी में जाएगा। यात्रा के माध्यम से लोगों को किसान विरोधी बिलों के बारे में समझाया जाएगा। उन्होंने कहा राजस्थान कांग्रेस सेवा दल ने यह तय किया है कि मगरे से दोहरे तक पीली माटी से हल्दीघाटी तक, हर उस राणा प्रताप एवं भामाशाह को जगाया जाएगा। और किसान मूमेंट में उन लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा राजस्थान के प्रत्येक जिले के खेत एवं नदी से मिट्टी लेकर 12 जनवरी को सिंधु बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को दाल चावल एवं मिट्टी पानी भेंट किया जाएगा। राजस्थान का किसान सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा जब तक अहंकारी मोदी सरकार तीनों बिलों को वापस नहीं लेगी तब तक किसान आंदोलन का साथ दिया जाएगा।

राजस्थान कांग्रेस का सेवादल किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ है। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस सेवादल सड़कों पर आंदोलन भी करेगा। मीडिया के जवाब का उत्तर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए बिल किसानों के हितेषी नहीं है। नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को क्या सपना आया था। जो बिना किसान संगठनों से वार्ता किए हुए बिना पारित कर दिए। मोदी सरकार ने कृषि विधेयक पारित करते समय लोकसभा में बहस नहीं की। उन्होंने कहा राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं भाजपा को भी इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शान देश का अन्नदाता है। जो रात दिन एक कर देश की जनता के लिए अन्न पैदा करता है। लिहाजा देश की अन्य राजनीतिक पार्टियों को भी किसानों के साथ आंदोलन में सहभागिता निभानी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, रामअवतार परमार, रणवीर मरैया, रामप्रकाश शर्मा, जगन्नाथ कोली, अनिल अरेला,अनिल गर्ग,रामेंद्र मीणा, निजामुद्दीन कुरेशी आदि मौजूद रहे।

*भरतपुर संभाग से प्रमेंद्र विधोलिया की रिपोर्ट*

Related Articles

Back to top button