*बेरोजगार युवक युवतियां प्रशिक्षण से सवार सकते हैं अपना भविष्य…… शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल*
जिला शहडोल मध्य-प्रदेश

बेरोजगार युवक युवतियां प्रशिक्षण से सवार सकते हैं अपना भविष्य…… शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल
आईसेक्ट डी.डी.यू.जी.के.वाय. शहडोल में बांटी गई निशुल्क प्रशिक्षण किट
शहडोल समाचार
हुनर है तो कदर है कार्य में दक्ष व्यक्ति को ही कोई भी काम आसानी से मिल सकता है।भारत सरकार ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी हटाने कृत संकल्पित है व माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना कौशल कुशल भारत कि परिकल्पना को सरकार कि दिशा में मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU GKY) के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले म.प्र. के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए आईसेक्ट संस्था प्रशिक्षण केंद्र शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल द्वारा निशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंहपरिहार ने आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ग्रामीण छात्र छात्राओं के बीच प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण कीट व यूनिफार्म वितरण के दौरान व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रबंधक (कौशल) डॉ मोनिका मिश्रा ने प्रशिक्षु छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षण उपरांत रोजगार प्रदान करने में लगी है जिससे बेरोजगार युवा प्रशिक्षित होकर आसानी से प्रदेश व देश के बड़े संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सके।
कॉलेजप्रबंधक डॉक्टर डी.के.द्विवेदी का कथन
कार्यक्रम में उपस्थित आईसेक्ट डी.डी.यू.जी.के.वाय. शहडोल प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक डॉक्टर डी.के.द्विवेदी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत 10वीं 12वीं पास बीपीएल कार्ड, मनरेगा रोजगार गारंटी कार्ड, ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित समूह का सदस्य कार्ड में से कोई एक कार्ड हो, वे इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

यह प्रशिक्षण केंद्र आईसेक्ट डी डी यू जी के वाई से रोल प्रशिक्षण केंद्र शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के भवन में संचालित है साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णता निशुल्क एवं आवासीय रहेगा अर्थात प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को संस्था द्वारा निशुल्क छात्रावास,निशुल्क भोजन,निशुल्क प्रशिक्षण सामग्री एवं निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त होगा और प्रशिक्षण उपरांत संस्था द्वारा स्थानी जिले से लेकर देशभर व मध्य प्रदेश के बाहर के राज्यों में भी रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना हैजिससे बेरोजगार से जुड़कर अपना जीविकोपार्जन कर सकें इसी क्रम में शहडोल जिले के आइसेक्ट प्रशिक्षण केंद्र शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के तीन प्रकार के व्यवसायिक प्रशिक्षण संचालन की अनुमति प्राप्त हुई है
जिसमें पहला ट्रेड इलेट्रानिक्स एंड हार्डवेयर है जिसके अंतर्गत कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग एवं घरेलू बिजली से चलने वाली उपकरण की रिपेयरिंग सिखाई जाएगी। और दूसरा ट्रेन कंट्रक्शन क्षेत्र जिसमे इलेक्ट्रीशियन का कार्य सिखाया जाएगा।
तीसरा ट्रेड रिटेल ट्रेनी एसोसिएट है। यह तीनों ट्रेड शहडोल क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में बहुतायत मात्रा में मांग में है और प्रशिक्षण प्राप्त करते ही प्रशिक्षणार्थी रोजगार से जुड़ जायेंगे। प्रशिक्षण संस्था संचालक ने शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बीपीएल कार्ड धारक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हों तथा शासन कि मंशानुसार अपना कौशल उन्नयन कर रोजगार के बेहतर अवसर पाएँ।
देखिए जिला शहडोल से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट




