*कमिश्नर राजीव शर्मा ने कहा युवा बनें गांव की ताकत*
शहडोल संभाग मध्य प्रदेश

युवा बने गांव की ताकत – कमिश्नर
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
शहडोल / दिन बुधवार दिनांक 11 अगस्त 2021 को कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने युवा से अपील करते हुए कहा है कि, वे गांव की ताकत बनें, अपनी ऊर्जा का उपयोग गांव के सकारात्मक कार्याें में करे। कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग के सभी ग्राम पंचायतों में फुटबाल क्लब का गठन किया जा रहा है
युवा फुटबाल क्लब के सदस्य बने तथा फुटबाल खेलकर अपना शारीरिक विकास करें। कमिश्नर ने कहा है कि, पुलिस भर्ती, होम गार्ड भर्ती एवं सेना की भर्ती में शारीरिक क्षमताओं एवं खेलकूदों की गतिविधियों से अच्छी कामयाबी मिलती है।
उन्होंने कहा कि, इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि निकट भविष्य में शहडोल संभाग मे फुटबाल का संभागीय ओलंपिक होगा।
जिसमें शहडोल संभाग के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज शहडोल जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत खोह में युवाओं को सम्बोंधित कर रहे थे। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत खोह में फुटबाल क्लब के सदस्य युवाओं से चर्चा की तथा कहा कि वे निरंतर फुटबाल का अभ्यास करें। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ.सतेन्द्र सिंह भी उपस्थित थें।
(संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट)




