Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

विजयराघवगढ़ विधानसभा में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन

तहसील विजयराघवगढ़ जिला कटनी मध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ विधानसभा में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन

(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का जश्न, विधायक संजय पाठक और हज़ारों नागरिकों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

मध्य प्रदेश जिला कटनी में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन बुधवार को विजयराघवगढ़ नगर में किया गया।

यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की अभूतपूर्व सफलता और वीर जवानों के शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ विजयराघवगढ़ के ऐतिहासिक किले से शाम 5 बजे हुआ, जो संकटमोचन मंदिर चौराहा, मुख्य बाजार, आजाद चौक से होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय के सामने समाप्त हुई। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना ज़िंदाबाद’ जैसे नारों से नगर गूंज उठा।

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के माहौल को और भी प्रगाढ़ किया।

विधायक संजय पाठक ने इस अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता ने सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

विजयराघवगढ़ की जनता ने आज यह संदेश दिया है कि हम एकजुट होकर सेना के साथ खड़े हैं।

जनता का उत्साह, सेना के प्रति सम्मान
इस आयोजन में नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, मनीषा शर्मा, पीयूष अग्रवाल, डायरेश्वर पाठक, उदय राज सिंह, मनीष मिश्रा, रंगलाल पटेल, राकेश गुप्ता, यश पाठक, गुरुदीप बेदी,

श्रीराम सोनी, विवेक सिंह बघेल, प्रमोद सोनी, अरुण पटेल, भवानी मिश्रा, नूर मोहम्मद सिद्दकी, जयवंत सिंह चौहान, अजय शर्मा, संतोष केवट, हरिओम बर्मन, संजय मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेश पारौहा, अनिल शर्मा, अरविंद बड़गैया, राजा उर्मलिया, विनोद मिश्रा, बलराम गुप्ता, दिप्पू बड़गैया, प्रीतेश पांडे, नमित गौवर सहित क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिक, एनसीसी कैडेट, सर्व समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं हजारों आम नागरिक शामिल हुए।

राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व का प्रतीक बनी तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा न केवल ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का उत्सव थी, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और सेना के प्रति आम जनमानस के समर्पण का जीवंत उदाहरण भी बन गई।

Related Articles

Back to top button