*जिला कलेक्टर टास्क फोर्स समिति की बैठक में कहा अवैध उत्खनन की गतिविधियों को सख्ती से रोकने के दिए निर्देश*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर टास्क फोर्स समिति की बैठक में कहा अवैध उत्खनन की गतिविधियों को सख्ती से रोकने के दिए निर्देश*
(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 1 मई 2023/कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने अवैधरूप से खनिजों के उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न खनिजों की टास्क फोर्स कमेटी की सम्पन्न बैठक में यह निर्देश दिये गये। इस मौके पर प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, उपवन मंडला अधिकारी लाल सुधाकर सिंह, जिला खनिज अधिकारी एचपी सिंह एवं माइनिंग आफीसर उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में स्वीकृत खदानों के अतिरिक्त कही भी खनिज या गौण खनिज का अवैध रूप से उत्खनन, परिवहन होता है तो पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर सख्ती से रोक लगाये। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि परसमनिया क्षेत्र में केवल तीन खदानें ही स्वीकृत है। कलेक्टर ने कहा कि वन क्षेत्र से लगी हुई खदानों की जानकारी वन विभाग से प्राप्त करें और इनमें संयुक्त निगरानी बनाये रखे। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन की जाँच के लिए खनिज अधिकारी या राजस्व की टीम जब भी क्षेत्र में जाये ंतो पुलिस बल को अवश्य साथ लेकर जायें।




