Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला सतना कलेक्टर करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला सतना मध्य प्रदेश

जिला सतना कलेक्टर करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

(पढिए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की खास खबर)

67 वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कल से 15 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता

मध्य प्रदेश जिला सतना में 10 अप्रैल 2024/67 वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का उद्घाटन समारोह 11 अप्रैल को अपरान्ह 4ः30 बजे एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल करही सतना में आयोजित होगा।

67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024 रोलर स्केटिंग में 27 राज्यों की टीम भाग ले रही है। इसमें 916 बालक-बालिका शामिल होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिये एस.जी.एफ़.आई. से ऑब्जर्वर संजीव कुमार सिंह एवं फील्ड ऑफिसर के रूप में श्रीमती कनक चक्रधर एवं धीरेन्द्र कुमार सिंह नियुक्त किये गए है।

एस.जी.एफ़.आई द्वारा 19 ऑफिसियल्स की ड्यूटी सफल आयोजन के लिये लगाई गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश से आयुक्त प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय आलोक खरे नियुक्त किये गए है।

प्रतियोगिता में सफल संचालन में लगे तकनीकी निर्णायको को शिक्षा विभाग द्वारा ड्रेस एवं सामाग्री प्रदान की जायेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाडियों की आवास व्यवस्था एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल करही, सतना में की गयी है।

बालक एवं बालिकाओं की रूकने की व्यवस्था अलग-अलग ब्लाक में की गयी है।

बालिकाओं के साथ महिला पी.टी.आई. एवं बालको के साथ पुरूष पी.टी.आई. कोच मैनेजर उनके साथ रहेंगे।

कॉमन मेस में जिन राज्यों द्वारा मेस नहीं लाया गया है,

उन सभी खिलाडियों के भोजन की व्यवस्था की गयी है एवं कुछ राज्य की टीम जिनके साथ मेस है उनके मेस संचालन की व्यवस्था की गयी है।

प्रतियोगिता स्थल में प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा मेडिकल टीम पूरे समय डॉक्टर के साथ उपलब्ध रहेगी। साथ ही एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी ।

अभिभावको को मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर द्वारा बड़े हाल में लाईव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।

साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु एक कंट्रोल रूम एवं एक मीटिंग रूम निर्धारित किया गया है।

67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024 के दौरान फोटो फिनिश कैमरा एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से प्रतियोगिता के परिणामों में सतत निगरानी निर्धारित ऑफिसियल करते रहेंगें एवं प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण यू-ट्यूब में भी किया जायेगा ।

(12 और 13 अप्रैल को होगी रोड रेस)

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में एक रोड रेस होती है, जो 12 अप्रैल एवं 13 अप्रैल 2024 को करायी जायेगी।

इसके लिए रोड का चयन सतना-बेला बायपास रोड में ए-4 सिनेमा से डी.एन.डी. रिसॉर्ट तिराहा सोहावल तक तय किया गया है।

इसके सफल आयोजन के लिये पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम सतना का सहयोग लिया जा रहा है। यह रोड रेस 6ः30 बजे सुबह से 10 बजे तक 500 मीटर में होगी।

कुछ माह पूर्व राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल सतना में आयोजित की गयी थी।

इसी मैदान पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

(कलेक्टर करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ)

67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता करेंगे।

जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना उपस्थित रहेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समारोह में 11, 14, 17, 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं द्वारा रोलर स्केटिंग का प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button