शासकीय महाविद्यालय बरही में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह बनाये गए लर्निंग लाइसेंस एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी
तहसील बरही जिला कटनी मध्य प्रदेश

शासकीय महाविद्यालय बरही में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह बनाये गए लर्निंग लाइसेंस एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी
(पढिए तहसील बरही से जानकी प्रसाद विश्वकर्मा की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी – शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह के नेतृत्व मे यातायात जागरूकता अभियान के अंर्तगत सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सड़क पर लगे संकेतों से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई,
कार्यक्रम के अगले चरण में आरटीओ कार्यालय कटनी से आये स्टाफ आर. बी.कोल, अभय यादव, दीपक तिवारी, सचिन, अनुज कुमार, तनोज कुमार द्वारा विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनाने एवं आगामी प्रकिया से संबंधित जानकारी दी गई,
शिविर में लर्निंग लाइसेंस बनवाने हेतु 237 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से लगभग 150 विद्यार्थियों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनाकर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम मे डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है अंत में प्राचार्य प्रो आर के त्रिपाठी ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ अरविंद सिंह, सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. राकेश दुबे, डॉ मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ शिवानी बर्मन, डॉ. के. के. निगम, श्री मनीष मिश्रा, डॉ रूपा शर्मा, डॉ पुष्पेंद्र तिवारी, श्री पवन दुबे, श्री अनुराग सोनी, ऋषभ त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, श्री कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, आशीष शर्मा, सुश्री संतोषी तिवारी, पुष्पलता विश्वकर्मा,
नितिन दुबे, चंद्रभान विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, महिमा तिवारी,अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा, रवि साहू तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रा. से. यो. स्वयंसेवक विक्रम, अनुज, रामभजन, ललन, निखिल, विनोद, दीप्ति, निधि, शिवानी, सोनम एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थिति रहे।