घनें कोहरे की धुंध से ढका रहा नगर फिर भी समाज सेवी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे
जिला दमोह मध्य प्रदेश

घनें कोहरे की धुंध से ढका रहा नगर फिर भी समाज सेवी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे
(पढिए जिला दमोह से ब्यूरो चीफ गजेंद्र साहू की खास खबर)
ओस की बूंदे बारिश की तरह टपकती दिखाई दे रही थी
इसी कड़कड़ाती ठंड में भी नगर के समाजसेवियों ने मिलकर मुक्ति धाम में एकत्रित होकर श्रमदान में जुट गए
सबसे पहले खतपवार को हटाया,
मध्य प्रदेश जिला दमोह तहसील हटा के अंतर्गत पौधों की गुड़ाई की गई
उसके बाद सभी पौधों पर मिट्टी दी गई और पानी डालने का कार्य शुरू किया गया,

मुक्ति धाम की साफ सफाई चारों तरफ की गई कचरा इकट्ठा कर जलाकर खाद का उपयोग कर रहे समाजसेवी ताकि वह खाद पेड़ पौधों को बड़ा करने में सहयोग करेगा

समाजसेवियों ने हटा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से *पुनः* आग्रह किया है मुक्तिधाम में जो सफाई कर्मचारी नियुक्त किया गया है उसको मुक्तिधाम की ड्यूटी से बदला जाए और दूसरा अच्छा सा कर्मचारी को नियुक्त किया जाए ताकि वह ईमानदारी से कार्य करें और रेखदेख मे लगा रहे

आज के कार्यक्रम में उपस्थित नगर के वरिष्ठ समाजसेवी *राजाराम गोस्वामी* *अशोक चौरसिया चंपी* *सुरेंद्र ततुवाय*, *कामता प्रसाद ततुवाय*, नगर के समाजसेवियों की उपस्थिति रही




