सतना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन में सवार 30 वर्षीय महिला के साथ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
कटनी जिला मध्य प्रदेश

सतना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन में सवार 30 वर्षीय महिला के साथ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी के अंतर्गत जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पक्रिया में 2 घंटे मेमो ट्रेन खड़ी होने के चलते उक्त महिला वहा पहुंची स्पेशल ट्रेन में सवार हो गई इस चलती ट्रेन में एक महिला से अज्ञात बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
रेल पुलिस के बताए अनुसार महिला सतना जिले की निवासी है जो कटनी स्टेशन से मेमू ट्रेन पकडक़र सतना जिले के लिए निकली थी।

हालांकि पकरिया स्टेशन में काफी समय तक ट्रेन खड़ी होने पर महिला ने घर जल्दी पहुंचने के लिए सामने खड़ी स्पेशल ट्रेन में बैठ गई महिला को अकेला खाली ट्रेन में चढ़ता देख यूपी का एक शख्स भी ट्रेन में चढ़ गया बताया जा रहा है
स्पेशल ट्रेन की बोगी पूरी खाली होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और ट्रेन के चलते ही महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।
शिकायत लेकर पीड़िता महिला सतना रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने पहुंची, जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए शून्य पर मामला दर्ज करते हुए अपराध डायरी कटनी जीआरपी भेजा गया।महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे ने आगे बताया की कल देर शाम चलती ट्रेन में कमलेश कुशवाहा नाम के युवक ने महिला से दुष्कर्म किया है।
जिस पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी की संघन जांच के दौरान आरोपी को रीवा के बगैया के पास से ट्रेन के अंदर से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी यूपी का रहने वाला बताया गया जिसे रेल पुलिस जीआरपी द्वारा न्यायालय में जिला कटनी जीआरपी थाने के अंतर्गत वजन देते हुए मैडम ने सारी जानकारी दिया गया है




