कटनी में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि महा उत्सव में एक से बढ़कर एक देखी गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं
जबलपुर जिला मध्य प्रदेश

कटनी में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि महा उत्सव में एक से बढ़कर एक देखी गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं
पढ़िए जबलपुर संभागीय ब्यूरो चीफ (राजेश विश्वकर्मा )की रिपोर्ट
(22/10/2023)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में झूला झूलन आई माता के अद्भुत रूपों के दर्शन मां दुर्गा के मनमोहक रूप महिषासुर मर्दिनी माता जगत जननी जगदंबे की अनेक झांकियां अनेक रूपों में सब्जी मंडी में मां काली की दो प्रतिमाएं सराफा बाजार में मां काली की प्रतिमा मां दुर्गा की प्रतिमा मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जावमंत सभी की मनमोहक मूर्तियां विराजमान है

लल्लू भैया की तलैया के पास मां काली की प्रतिमा का अद्भुत ही नजर सुभाष चौक mission Chauk girls college पुरानी कचहरी झंडा बाजार गोल बाजार हर जगह माता की प्रतिमाएं कटनी शहर में विराजमान है

कटनी शहर साज सज्जा से जगमगा रहा है जगह-जगह तिराहे चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं

जिसमें से आने जाने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो मां जगत जननी के दर्शन को कटनी शहर तो है ही और आसपास के 50 गांव से भी ज्यादा के दर्शनार्थ माता के दर्शन करने को पहुंचे माता रानी सब की मनोकामना पूर्ण करें ऐसे ही त्यौहार सभी शांति पूर्वक मनाते रहे आचार संहिता का पालन करें सभी भक्तगणों से जय माता की

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़




