स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा एवं चुनरी यात्रा
कटनी जिला मध्य प्रदेश

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा एवं चुनरी यात्रा*
(पढ़िए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला कटनी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त पर 9:30 बजे ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष संतोख सिंह भट्टी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग शहीद स्मारक में उपस्थित रहे। पूरा स्मारक भारत माता की जय कारों से गूंजता रहा । ठीक 10:00 100 फीट लंबी तिरंगा चुनरी यात्रा का शुभारंभ हुआ यह चुनरी शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वापस स्वतंत्रता सेनानी सहित स्मारक पहुंचकर भारत माता को समर्पित कर दी गई। इस चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विद्यालय , अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन कटनी के पदाधिकारी सदस्यगण, होप संस्था के सदस्य, संभ्रांत समाज के पदाधिकारी गण हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक समाजसेवियो ने अपनी उपस्थित दर्ज करा कर रैली को सफल बनाया। डीजे के साथ देशभक्ति गीतों की धुन पर थिरकते छात्र छात्राएं एवं सामाजिक संस्थाओं के लोग निकले। रैली का स्वागत विभिन्न जगहों पर किया गया। मिशन चौक में लईक भाई के द्वारा स्वागत किया गया ।
रैली का समापन की पक्ष देशभक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजू खरे अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला विशिष्ट अतिथि के एल पांडे के साथ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व पार्षद शंकर सेन राजा जगवानी देवीदीन गुप्ता प्रकाश भोमिया, केसी सिंह, चंद्रशेखर जी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से बहने, अशोक बहलानी , संदीप पुरवार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार डॉ सुधा गुप्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
2सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विनोद शुक्ला जी एवं कोतवाली थाना प्रभारी के नवागत टी आई श्री आशीष शर्मा का संस्था के द्वारा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।
उत्तराधिकारी संगठन की की महिला विंग की अध्यक्ष शहनाज बेगम का भी सम्मान पत्र देकर स्वागत किया गया। हेमलता अहिरवार सुनीता सोनी मुकुंद गुप्ता सुरेंद्र अहिरवार अरविंद गुप्ता ने देशभक्ति गीत गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था की सांस्कृतिक प्रभारी मानसी नामदेव राहुल चौधरी को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों में वंश गोपाल सिंह अजय बर्मन रामेश्वर तिवारी जवाहर गुप्ता रानी बानो अनीता वर्मा पूनम परिहार दीपा विश्वकर्मा खुशी कुशवाहा काजल कोरीppł