Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

रामनगर में आम आदमी पार्टी एवं नगर वासियो की मांग को लेकर वाटर फिल्टर प्लांट कलेक्शन सेंटर का किया गया निरीक्षण

तहसील रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*रामनगर में आम आदमी पार्टी एवं नगर वासियो की मांग को लेकर वाटर फिल्टर प्लांट कलेक्शन सेंटर का किया गया निरीक्षण*

(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना ब्लॉक रामनगर तहसीलदार ने किया फिल्टरप्लांट का निरीक्षण
पानी पीकर लिया पेय जल गुणवत्ता का स्वाद,आम आदमी पार्टी व नगर वासियो की मांग पर,वाटर फिल्टर प्लांट,व वाटर कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया,साथ मे सीएमओ रामनगर लालजी ताम्रकार भी उपस्थित रहे,

वही आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता ओ सहित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता दिखाई,गौर तलब है कि नगर परिषद रामनगर में व्याप्त,अंधेरगर्दी,तानाशाही , मनमानी,अवैध टैक्स कलेक्शन,गन्दे पेय जल की सप्लाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ,ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया,जिस पर एसडीएम रामनगर के निर्देश पर तहसीलदार रामनगर मौके पर पहुचकर ज्ञापन लेकर समस्या समाधन करने का आश्वाशन दिया,गौर तलब है कि

नगर परिषद द्वारा सप्ताह में एक या अधिकतम दो दिन नगरवासियो को बिना फिल्टर पानी सप्लाई किया जा रहा है,उसमे न तो ब्लीचिंग का प्रयोग होता और न ही एलम आदि डालकर अशुद्धियां दूर की जाती, कलेक्शन हौज में काई, व कीचड़ का साम्राज्य स्पष्ट दिखा, वही,फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था भी कबाड़ नजर आयी,साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों का मोनिटर भी विभागीय आला ताला की कार्यप्रणालियों का ताबूत नजर आया कुल मिलाकर,नगर वासियो की समस्याओं का कितना निपटारा होगा,

डूब विस्थापितों का शोषण बन्द होगा,नगर के आंतरिक गलियो,सड़को,नालियो का निर्माण होगा , कह नही सकते,तहसीलदार महोदय द्वारा,एसडीएम से चर्चा कर,समस्याओ के शीघ्र निराकरण की बात कही है,,!!

Related Articles

Back to top button