जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को दिए आदेश खुलेआम मांस मछली बेचने वालों पर की जाए कार्यवाही
कटनी जिला मध्य प्रदेश

जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को दिए आदेश खुलेआम मांस मछली बेचने वालों पर की जाए कार्यवाही
(पढ़िए कटनी जिला ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के विशेष प्राथमिकता वाले विषय खुले में मांस मछली के विक्रय पर पूर्णत प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश पर
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को खुले में मांस मछली विक्रय करने वालों के विरुद्ध विधि अनुरूप कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है

जिसके तारतम्य में निरीक्षक अखिलेश दहिया थाना प्रभारी सलीमानाबाद द्वारा मांस मछली की दुकानों को चेक किया गया नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।

इसी प्रकार उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय थाना प्रभारी उमरिया पान द्वारा भी थाना क्षेत्र में भ्रमण कर खुले में मांस मछली का विक्रय करने वाले स्थान का चेक किया गया एवं खुले में मांस मछली न बेचने की सख्त हिदायत दी गई है।





