Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर छात्र-छात्राओं ने रखें अपने-अपने विचार

जिला दमोह मध्य प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर छात्र-छात्राओं ने रखें अपने-अपने विचार

(पढिए जिला दमोह ब्यूरो चीफ गजेन्द्र साहू की खास खबर)

मध्य प्रदेश जिला दमोह तहसील हटा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस (सुशासन दिवस) पर राघवेन्द्र सिंह हज़ारी महाविद्यालय हटा में बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क एवं मास्टर ऑफ सोशल
वर्क के छात्र-छात्राओं ने
अपने-अपने विचार रखें
और सुशासन की शपथ दिलाई इस अवसर पर परामर्शदाता प्रिंस दीप खटीक छात्रा सिमरन जैन द्वारा बताया गया

अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 में ग्वालियर में हुआ था वह भारत के तीन बार के प्रधानमन्त्री रहे वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 में और फिर19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे।वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।

भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।

वही ब्लॉक समन्वयक श्रीमति पुष्पा सिंह ने अटक जी समरण को करते हुए समस्त छात्र- छात्राओं को शासन की प्रत्येक योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु संकल्पित कराया। वही वंदिनी राय, साक्षी पौराणिक,वेदांत सिंह मुकेश यशदीप खटीक आदि छात्र-छात्राओं द्वारा अटल जी की कविता सुनाई गई इस अवसर पर परामर्शदाता- सुनील सेन,नरेंद्र सिंह राजपूत गजेंद्र साहू शिवानी लखेरा एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार पांडे तथा बीएस डब्ल्यू तथा एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button