जिला सतना प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई महिलाओं की स्कूटी रैली
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सतना प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई महिलाओं की स्कूटी रैली
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 14 अगस्त 2024/ जिले में चलाए जा रहे #हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत बुधवार को सिविल लाइन चौपाटी से बीटीआई ग्राउंड तक महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई। रैली में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के साथ दिव्यांगजन भी उत्साह पूर्वक शामिल रहे। रैली के शुभारंभ से पहले सभी प्रतिभागियों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई गई।
कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रैली में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, शास. महाविद्यालय की एनएसएस की जिला संगठन प्रो. क्रांति मिश्रा, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी, परियोजना अधिकारी अभय द्विवेदी अरुणेश तिवारी, पुनीत शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग के कलाकार के के शुक्ला तथा नगर निगम की एंबेसडर अर्चना कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और दिव्यांगजन उपस्थित रहे।