*किसान, मजदूर एवं युवाओं ने एक दुसरे का यदि हाथ थाम लिया तो किसी नेता के पैर पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी*
दतिया जिला मध्य प्रदेश

*किसान, मजदूर एवं युवाओं ने एक दुसरे का यदि हाथ थाम लिया तो किसी नेता के पैर पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी*
(पढ़िए जिला दतिया क्राइम ब्यूरो चीफ सुनील सेन की रिपोर्ट)
प्रेस विज्ञप्ति
मध्य प्रदेश के आज दतिया जिले की सेंवड़ा विधानसभा के ग्राम भड़ौल, रूरा, चिताई, चिमघन, गोहना, सुन्दरपुरा आदि ग्रामों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय दुबे के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गए।
जन संवाद कार्यक्रमो के दौरान *वरिष्ठ आप नेता संजय दुबे ने कहा कि* आज सेंवड़ा विधानसभा की जनता के साथ विकास के नाम पर छलावा हुआ है आज सेंवड़ा की जनता क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं से त्रस्त है। आज थोड़ी सी बूंदे पड़ जाने पर गावों में जलभराव के कारण लोगो का निकलना भी दुस्बार हो जाता है। इन्दरगढ़ में भी जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। सेंवड़ा विधानसभा में बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है, किसान परेशान है।
सेंवड़ा क्षेत्र के नेता घोषणाएं तो बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन धरातल पर कार्य नहीं करते हैं। आज सेंवड़ा विधानसभा के किसान ने युवाओ ने मजदूर ने एक दुसरे का हाथ थाम लिया तो किसी नेता के पैर पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेंवड़ा की जनता अगर आम आदमी पार्टी को चुनती है तो सेंवड़ा में विकास की गंगा बहेगी। दिल्ली एवं पंजाब के मॉडल पर सेंवड़ा का विकास होगा। अभी ग्राम जनसंवाद के दौरान जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
*प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी* ने कहा कि 1 जुलाई को आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री मा. अरविन्द केजरीवाल जी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की ग्वालियर में महारैली है। सभी क्षेत्रवासी महारैली में आमंत्रित हैं एवं सभी ग्रामवासियों को महारैली में पहुँचकर अरविन्द केजरीवाल जी के विचारों को सुनना है एवं दिल्ली व पंजाब मॉडल को समझना है। आम आदमी पार्टी जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।
आम आदमी पार्टी जनता का शोषण नहीं होने देगी। जनता की लड़ाई आम आदमी पार्टी सड़कों पर लड़ेगी।
आज जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, वरिष्ठ आप नेता संजय दुबे, युवा जिला अध्यक्ष कुँ.भरत सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, आशीष गुर्जर, शिवम् परिहार, अरविन्द यादव, पुष्पेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र दुबे, कृष्णकांत सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।