*संजय दुबे ने कहा किसानों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है विद्युत विभाग*
दतिया जिला मध्य प्रदेश

*संजय दुबे ने कहा किसानों की बदहाली के लिए जिम्मेदार है विद्युत विभाग*
(पढ़िए जिला दतिया क्राइम ब्यूरो चीफ सुनील सेन की रिपोर्ट)
आज मध्य प्रदेश दतिया जिले की सेंवड़ा विधानसभा के ग्राम नहला, महाराजपूरा, महेवा, मंगरौल, मेवली आदि ग्रामों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया।
*संजय दुबे ने बताया कि* जनसंपर्क के दौरान नहला ग्राम के किसानों ने अपना दर्द व्यक्त किया कि यहाँ के आस आस के क्षेत्र में बिजली की समस्या बहुत ही विकराल है। 11 KV लाइन की स्थिति जर्जर होने के कारण फाल्ट की समस्या आम बात है।
फॉल्ट बढ़ने के कारण किसान को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के द्वारा लाइन में सुधार नहीं किया जा रहा है। 11 KV लाइन के तार ढीले पड़े हुए हैं जिससे हादसे की आसंका रहती है। किसान को पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण जिसानो की धान की पौध सूख रही है। किसान बेहद परेशान है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय दुबे ने किसानों के दर्द को समझते हुए कहा कि जल्द ही किसानों की समस्या को लेकर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी से बात करके समस्या का निराकरण कर किसान को उचित बिजली व्यवस्था करने हेतु आवाज उठाएंगे एवं बिजली।
आम आदमी पार्टी के *प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी ने ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कहा कि* 1 जुलाई को आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री मा. अरविन्द केजरीवाल जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री मा. भगवंत मान जी ग्वालियर आ रहे हैं। 1 जुलाई को ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली में समस्त ग्रामवासियों को चलने हेतु आमंत्रण दिया। सोमवंशी जी ने कहा कि एक बड़ा जान सैलाब सेंवड़ा विधानसभा से ग्वालियर की महारैली में पहुंचेगा।
आज जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह सोमवंशी, वरिष्ठ आप नेता संजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कुँ.भरत सिंह सोलंकी, जिला मिडिया प्रभारी संतोष अग्रवाल, यूथ विंग उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह यादव, चंद्रशेखर पटैल, छोटू तिवारी, आशीष गुर्जर, अरविन्द यादव, पुष्पेन्द्र रावत, पुष्पेन्द्र दुबे, मंगल परिहार सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।