*कु.अर्जुन सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर पूर्व प्रतिपक्ष नेताओं ने चुरहट में बालिकाओं के छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाई*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*कु.अर्जुन सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर पूर्व प्रतिपक्ष नेताओं ने चुरहट में बालिकाओं के छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाई*
(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)
कु. अर्जुन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा चुरहट की बेटियों की छात्रवृत्ति योजना आवदेन प्रक्रिया की डेट बढ़ाकर 31 मई कर दी गई

खबर चुरहट से है कु. अर्जुन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा घोषणा की गई थी की मेरे व्यक्तिगत खर्चे पर चुरहट की बेटियों के लिए कुल 10 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा

जिसमें उच्च शिक्षा के लिए 2500 रूपये प्रति माह और कोचिंग के लिए 5000 रूपये प्रतिमाह 12वी पास और ग्रेजुएट छात्राओं को छात्रवृति योजना लॉन्च की गई है जिसकी अवधि एक साल की रखी गई है जिसका एक वर्ष बाद समीक्षण किया जाएगा जिसके आवेदन प्रक्रिया की डेट को बढ़ा कर 31 मई तक कर दिया गया है प्रकिया 08 मार्च से चालू है
अजय सिंह राहुल द्वारा पात्र छात्राओं से अपील की गई है की आप सभी पात्र छात्रा आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं उन्होंने कहा चुरहट की प्रगति हमारी बेटियों के बिना संभव नहीं। चुरहट की बेटियाँ अपनी उच्च शिक्षा व कोचिंग में सहयोग के लिए छात्रवृति का आवेदन कर सकती हैं। प्रक्रिया के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए आप हमारे कार्यालय पर कॉल और ईमेल भी कर सकते हैं। चुरहट विधानसभा की छात्राओं मे खुशी का माहौल है अजय सिंह राहुल के इस मुहिम की काफी तारीफ हो रही




