कैंची से प्राणघातक हमला — ढीमरखेड़ा पुलिस ने आरोपी नाबालिग को कुछ ही घंटों में किया गिरफतार
कटनी जिला मध्य प्रदेश

कैंची से प्राणघातक हमला — ढीमरखेड़ा पुलिस ने आरोपी नाबालिग को कुछ ही घंटों में किया गिरफतार
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश कटनी ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के तहत ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए महज़ कुछ घंटों के भीतर प्राणघातक हमले के आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।
घटनाक्रम
दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम गोपालपुर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक कुमार पिता रामदास नामदेव (आयु 40 वर्ष) निवासी ग्राम गोपालपुर पर पारिवारिक विवाद के चलते कैंची से जानलेवा हमला किया गया है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल उमरियापान में भर्ती कराया गया।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके विरुद्ध धारा 109(1), 296 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जबलपुर स्थित बाल अभिरक्षा गृह भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि विष्णु शंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा तथा आरक्षक रामसेवक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ढीमरखेड़ा थाना पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है
जिले में गंभीर अपराधों के प्रति पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्यरत है।




