अमझर पंचायत की पवन नगरी कमलेह धाम श्री कालिका माता की मंदिर में भव्य कार्यक्रम किया गया आयोजित
तहसील अमरपाटन जिला मैहर मध्य प्रदेश

अमझर पंचायत की पवन नगरी कमलेह धाम श्री कालिका माता की मंदिर में भव्य कार्यक्रम किया गया आयोजित
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला मैहर तहसील अमरपाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमझर कमलेश धाम श्री कालिका माता की मंदिर में बड़े ही धूमधाम से तृतीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पधारें सभी क्षेत्रीय गणमान्य महानुभावों,जन मानस भाईयों माताओं बहनों प्यारे प्यारे सहपाठी मित्रो भक्त अनुरागी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद सादर आभार उक्त आयोजित तृतीय वार्षिक उत्सव,सार्वजनिक कार्यक्रम में जों भी छोटी मोटी त्रुटियां हुई हों एवं किसी के कारण किसी के आत्मा को कोई ठेस पहुंची हो तो कृपया उसको छमा कर दिया जाय,

श्री कालिका माता जी कमलेह धाम अमझर के पावन धरा, तपोस्थली,को श्री कालिका माता जी के आशिर्वाद एवं श्री श्री 1008 श्री हरि प्रिया जी साध्वी माता जी के कृपा से, हमारे परम स्नेही मित्र जो अब हमारे बीच में नहीं है
स्व-श्री आकर्षण त्रिपाठी जी एडवोकेट ग्राम मगराज एवं उनके सहयोगी मित्र श्री रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी जी ग्राम गोरा के मार्गदर्शन में हम लोगों ने यह नारायणी महिमा ग्रुप का नामकरण करते हुए,यह धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया था जो माता रानी के कृपा से निरंतर चल रहा है

धीरे धीरे आप सभी लोगों का सहयोग एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है, ईश्वर भगवान श्री कालिका माता जी से प्रार्थना है कि आप सभी लोगों का स्नेह, प्रेम,सहयोग,मार्गदर्शन मिलता रहे,
जिससे सनातन धर्म को, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहें और मंदिरों का जीर्णोद्धार कायाकल्प होता रहें,

सभी महानुभावों भक्त अनुरागी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद सादर प्रणाम श्री कालिका माता की जय , धर्म की जय हो, अधर्म का नास हों प्राणियों में सद्भावना हों विश्व का कल्याण हो, नारायणी महिमा ग्रुप में सम्मिलित हों रहें सभी भक्तों की जय हो विजय हो निवेदक -पं- राजकुमार द्विवेदी पूर्व सरपंच अमझर एवं समाजसेवी समस्त समाज एवं नारायणी महिमा ग्रुप,अमरपाटन, मैहर मध्यप्रदेश




