*” मेगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर ” 10 अप्रैल को*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

” मेगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर ” 10 अप्रैल को
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/8 अप्रैल 2023/
जिला आयुष अधिकारी डॉ शशि प्रभा पांडे ने जानकारी दी है कि विश्व होम्योपैथिक दिवस, 268वें हैनीमैन जयंती में राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि से दिनांक 10 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयुष विभाग द्वारा शासकीय होम्यो० औषधालय शहडोल परिसर (न्यू गांधी चौक, दक्षिण वन मण्डल कार्यालय के सामने) में “होम्यो परिवार सर्वजन स्वास्थ्य, वन हेल्थ वन फैमिली आधारित मेगा होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे होम्योपैथी के विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रकार के असाध्य व कष्टसाध्य रोगों का उपचार किया जायेगा। इस शिविर में सभी आयु वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं की उनके रोगानुसार उचित जांच निःशुल्क औषधियां व उपचार होम्योपैथी के माध्यम से किया जायेगा।




