*शासकीय महाविद्यालय कोतमा के कला संकाय के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण*

शासकीय महाविद्यालय कोतमा के कला संकाय के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/25 मार्च 2022/
शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय कोतमा के कला संकाय के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ। यह शैक्षणिक भ्रमण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय व अमरकंटक के अन्य दर्शनीय, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों पर हुआ। शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन MPHEQIP एवं क्वालिटी लर्निंग QLC के तहत कराया गया। यह भ्रमण संस्था के प्राचार्य डॉ. व्ही. के. सोनवानी के निर्देशन में हुआ। शैक्षणिक भ्रमण हेतु संस्था के प्राचार्य डॉ. व्ही. के. सोनवानी और आइक्यूएसी प्रभारी बी. लकड़ा द्वारा महाविद्यालय कोतमा के परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस शैक्षणिक भ्रमण में सहायक प्राध्यापक कान्त मिश्रा, डॉ. गिरेन्द्र शर्मा, डॉ. अनीता तिवारी व डॉ. प्रवीण यादव के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का समूह गया हुआ था। इस भ्रमण में महाविद्यालय के एमए अंतिम वर्ष इतिहास/राजनीति विज्ञान व बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में पहुंचकर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों व विभागों में जाकर जानकारी प्राप्त की। साथ ही विभाग के सामने रानी गाइडेनल्यू की प्रतिमा को देख कर उनकी ऐतिहासिकता की जानकारी प्राप्त की। विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने अमरकंटक में मां नर्मदा के मंदिर परिसर में जाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मां नर्मदा के उद्गम स्थल के विषय में जानकारी प्राप्त की। परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी विद्यार्थियों ने दर्शन किया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी ऐतिहासिक सोनमुडा जाकर सोन नदी के उद्गम स्थल की जानकारी प्राप्त की।




