Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*राष्ट्रपति ने लक्षद्वीप में नागरिक अभिनंदन समारोह में लिए हिस्सा*

भारत सरकार नई-दिल्ली

*राष्ट्रपति ने लक्षद्वीप में नागरिक अभिनंदन समारोह में लिए हिस्सा*

(पढ़िए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

राष्ट्रपति सचिवालय

लक्षद्वीप पूरी दुनिया के लिए इको टूरिज्म का मॉडल बन सकता है : राष्ट्रपति मुर्मु
प्रविष्टि तिथि: 18 MAR 2023 8:31PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (18 मार्च, 2023) लक्षद्वीप के कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि लक्षद्वीप में समुद्री शैवाल उद्योग विकसित करने की विशाल क्षमता है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में समुद्री शैवाल की खेती दवा कंपनियों और होटल उद्योग के आयात बिल को बहुत कम कर देगी, जो विदेशी उत्पादों पर निर्भर हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सफेद रेत के समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और विविध समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों की प्राकृतिक सुंदरता से धन्य लक्षद्वीप में पर्यटन की उच्च संभावनाएं है। उन्होंने उल्लेख किया कि लक्षद्वीप में नीति आयोग के नेतृत्व में प्रशासन पायलट परियोजनाओं के रूप में कदमत, मिनिकॉय और सुहेली में उच्च श्रेणी की इको-पर्यटन को विकसित करने के लिए काम कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत का पहला वाटर विला इस केंद्र शासित प्रदेश की नीली झीलों में बनेगा। पर्यटन क्षेत्र में इन अभिनव पहलों से पर्यटन का चेहरा काफी हद तक बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि लक्षद्वीप पूरी दुनिया के लिए इको-टूरिज्म के एक मॉडल के रूप में उभर सकता है।

राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि लक्षद्वीप प्रशासन पिछले कुछ वर्षों में द्वीपों के विकास के तरीके में पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए सुधारों पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप प्रशासन बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने, प्रशासन द्वारा उचित कार्यान्वयन और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के अलावा लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए कई द्वीपों पर विलवणीकरण संयंत्र स्थापित करने के लिए विशेष प्रशंसा का पात्र है।

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप स्कूली बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि लक्षद्वीप में हमारे देश के किसी अन्य स्थान की तुलना में बेहतर शिक्षक-छात्र अनुपात है। उन्होंने स्कूल शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की। छात्रों को पेशेवर, रोजगार योग्य और उद्यमशीलता कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए, शिक्षा विभाग लक्षद्वीप के स्कूलों में डिजिटल साक्षरता पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा विभाग के इन प्रयासों से इन भौगोलिक दृष्टि से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज के दौर में किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इंटरनेट की पहुंच बहुत जरूरी है। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि लक्षद्वीप में एक सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि लक्षद्वीप भौगोलिक रूप से अलग-थलग जगह है, इसलिए बिजली आपूर्ति को लेकर अतिरिक्त विचार किया जाना चाहिए। ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का विकास इन खूबसूरत द्वीपों के पर्यावरण की रक्षा करेगा और दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल विकास का मार्ग दिखाएगा।

Related Articles

Back to top button