*जिला में नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान*
पन्ना जिला मध्य प्रदेश

*जिला में नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान*
(पढ़िए जिला पन्ना ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश पन्ना जिले में बुधवार को नगर पालिका परिषद पन्ना सहित नगर परिषद अजयगढ़, देवेन्द्रनगर और ककरहटी में पार्षद पद के निर्वाचन के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान केन्द्र पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी सहभागिता की। महिला मतदाताओं में भी मतदान के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखा गया। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं की गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निकायों में आदर्श मतदान केन्द्र भी स्थापित किए गए थे। पार्षद पद के चुनाव के लिए ईव्हीएम से मतदान हुआ।
प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग

शहर सरकार के गठन के लिए नगरीय निकाय वार्ड के प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। पन्ना नगर पालिका परिषद और अन्य तीन नगरीय निकायों में मतदाताओं ने लाइन में लगकर मतदान किया। पन्ना के वार्ड क्रमांक 17 में रजनी किन्नर और वार्ड क्रमांक 12 मंे नेत्रहीन वृद्ध महिला ने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। इसी तरह विवाह के बाद दूल्हे द्वारा मतदान केन्द्र पहंुचकर मतदान किया गया। मतदान केन्द्रों पर युवा मतदाताओं ने भी पहली बार मतदान किया। दिव्यांग मतदाताओं द्वारा व्हील चेयर और बैशाखी के साथ मतदान केन्द्र में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया गया। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ और शाम 5 बजे तक मतदान केन्द्र में उपस्थित सभी मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चार नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों का निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सेक्टर और पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दलों से मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।




