जिला प्रबंधक ने कहा लोकसेवा केंद्रो की निविदा के संबंध में 8 जुलाई तक दे सकते हैं आपत्ति परीक्षण
सतना जिला मध्य प्रदेश
*जिला प्रबंधक ने कहा लोकसेवा केंद्रो की निविदा के संबंध में 8 जुलाई तक दे सकते हैं आपत्ति परीक्षण*
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 7 जुलाई 2023/ लोक सेवा प्रबंधन केंद्र के जिला प्रबंधक ने बताया है लोक सेवा केन्द्रों के लिए प्राप्त निविदाओं का परीक्षण तीन परीक्षण दल के नियुक्त 40 अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा किया गया है। जिनमें प्राप्त 954 निविदा का अलग-अलग टीमों ने परीक्षण किया है। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या निविदा कार्य को किसी भी तरह की आपत्ति या दावा करना हो तो वह 8 जुलाई की शाम 6 बजे तक लोकसेवा प्रबंधन कार्यालय सतना में ई-मेल से प्रस्तुत कर सकते हैं।
निविदा प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। जहां तक भोपाल की निविदा का प्रश्न है तो वहां टेक्निकल बिड 6 जून को खोली गई है। उसके बाद शासन का कोरीजेंडम 13 जून को जारी हुआ। इसलिए निरस्त किया गया। सतना जिले में अंतिम तिथि 19 जून थी जिसे समितियों की अनुसंशा पर नियमानुसार बढ़ाकर 26 जून कर दिया गया था।
लोकसेवा केंद्रो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। जिसकी सूचना एमपी टेंडर, एमपीई डिस्ट्रिक्ट और सतना डाटनिक इन पर भी जारी की गई है। इस संबंध में कोई शिकायत अथवा आपत्ति 8 जुलाई की शाम 6 बजे तक दी जा सकती है। समिति द्वारा इस संबंध में विचार कर निर्णय लिया जाएगा। लोकसेवा केंद्रो की निविदा में दावे आपत्ति केवल loksewasatna@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से ही मान्य किए जायेंगे




