*16 फरवरी को जिला अस्पताल में पेट ,मस्तिष्क एवं कैंसर रोग के निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

16 फरवरी को जिला अस्पताल में पेट ,मस्तिष्क एवं कैंसर रोग के निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/12 फरवरी 2023/
जिला अस्पताल अनूपपुर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में पेट रोग (गैस्ट्रो)मस्तिष्क रोग एवं कैंसर रोग नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन गुरुवार 16 फरवरी 2023 को सुबह 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक जिला अस्पताल अनूपपुर में आयोजित किया गया है शिविर में निःशुल्क ईसीजी एवं ब्लड शुगर की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.सी. राय ने जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी हेतु 7000 89 2861 एवं 6266558746 पर संपर्क किया जा सकता है।




