*मत्स्य पालन एवं सिंघाडा उत्पादन हेतु लोगो को किया जागरूक, सीईओ जिला पंचायत ने तालाबों का निरीक्षण किया गया*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

मत्स्य पालन एवं सिंघाडा उत्पादन हेतु लोगो को किया जागरूक, सीईओ जिला पंचायत ने तालाबों का किया निरीक्षण
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर
शहडोल/24 अक्टूबर 2021/
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह ने शुक्रवार को जनपद पंचायत बुढार के ग्राम भठिया तथा कचहर में बने विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मत्स्य पालन एवं सिंघाड़ा उत्पादन हेतु प्रेरित किया तथा उन्होंने कहा कि ग्रामों के तालाबों का बेहतर ढंग से उपयोग कर जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं वे अपनी आर्थिक स्थिति में अच्छी सुधार ला सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को ग्रामों में तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर लोगों को मत्स्य पालन एवं सिंघाडा उत्पादन हेतु लोगो से संपर्क कर उन्हें प्रेरित करने के भी निर्देश दिए तथा तालाबों के मेढों पर पौधरोपण कराकर तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




