Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को रहेंगे अमरकंटक प्रवास पर*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को रहेंगे अमरकंटक प्रवास पर

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/28 जनवरी 2023/

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी 2023 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी 2023 रविवार को दोपहर 12:5 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे।

मुख्यमंत्री जबलपुर से 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय लालपुर जिला अनूपपुर के हैलीपैड पहुचेगे। मुख्यमंत्री लालपुर हैलीपैड से कार द्वारा 1:40 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे अमरकंटक पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक से शाम 4:40 बजे कार द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे लालपुर हैलीपैड पहुचेंगे तथा यहा से शाम 5:5 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5:50 बजे डुमना जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से 6:55 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button