Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*उपार्जित धान का परिवहन जल्द से जल्द कराएं अधिकारी – कलेक्टर*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

उपार्जित धान का परिवहन जल्द से जल्द कराएं अधिकारी – कलेक्टर

कलेक्टर ने जिले के धान उपार्जन का किया समीक्षा

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/19 जनवरी 2022/

कलेक्टर वंदना वैद्य ने जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं डीएम नॉन को निर्देशित किया कि जिले में उपार्जित धान का परिवहन जल्द से जल्द कराएं तथा धान परिवहन में किसी भी प्रकार की परेशानी यह समस्या आती है तो मुझसे तत्काल अवगत कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर वंदना वैध आज अधिकारियों को धान उपार्जन के संबंध में आयोजित बैठक में दिए।

इस दौरान कलेक्टर को जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल ने जानकारी दी कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में 51 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गए थे। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2 हजार 40 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने बताया कि जिले में 26 हजार 91 पंजीकृत किसानों में से 24 हजार 709 किसानों ने स्लॉट बुक कराया था। जिसमें से 24 हजार 257 किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है।

बैठक में कलेक्टर ने इस वर्ष कुल खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर जिला पूर्ति नियंत्रक ने कलेक्टर को जानकारी दी कि इस वर्ष धान की कुल खरीदी 1 लाख 64 हजार 524 क्विंटल हुई है। बैठक में कलेक्टर ने जिला पूर्ति नियंत्रक से आज दिनांक कितने किसानों को धान उपार्जन की राशि प्राप्त हुई है के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिस पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी कि आज दिनांक तक लगभग 17 हजार 722 किसानों को लगभग 231.25 करोड़ की राशि खाते में जेआईटी के माध्यम से सफल भुगतान किया जा चुका है एवं शेष राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है। जिन किसानों का भुगतान असफल हुआ है वे नवीन खाता खुलवाकर आधार से लिंक कराएंगे, जिससे किसानों के खाते में भुगतान सफलता पूर्वक हो सके।

बैठक में कलेक्टर को जिला पूर्ति नियंत्रक ने अवगत कराया कि जिले में कुल परिवहन 97%, गोदाम स्टीकिंग 98% एवं समिति स्तरीय परिवहन 97% किया जा चुका है, बाकी जल्द ही परिवहन करा लिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर में जल्दी परिवहन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, उप संचालक कृषि अमर सिंह बघेल, उपसंचालक आत्मा आर.पी. झारिया, डीएम नॉन एस.के. गुप्ता, बीआरसीएस सी.पी.एस. भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button