भारत तिब्बत सहयोग मंच भी सहभागी बना सनातन धर्म का गौरव श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के अप्रतिम आनंदोत्सव
कटनी जिला मध्य प्रदेश

भारत तिब्बत सहयोग मंच भी सहभागी बना सनातन धर्म का गौरव श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के अप्रतिम आनंदोत्सव
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
जय भारत जय तिब्बत
रामलला विराज गए,
हरष गए सब मन।
खुशियां बरसी चहुंओर,
सरस गए नंदन कानन।।
भारत तिब्बत सहयोग मंच भी सहभागी बना सनातन धर्म का गौरव श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के अप्रतिम आनंदोत्सव पर
भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा
स्थानीय घंटाघर में संपन्न श्री सुंदर काण्ड, हनुमान चालीसा पाठ,
श्री राम नाम यज्ञ में बड़ी संख्या में राम सेवक,राम भक्त सोल्लास, बंधु – बांधवों, इष्ट – मित्रों सहित हवन में आहुति देकर जीवन के विशिष्ट क्षणों के सहभागी बनें।
दिनांक 22 जनवरी सोमवार का दिन
सभी सनातन धर्मियों को गौरव दिवस के रुप में स्मृति में रहेगा।
सनातन धर्म में आस्था रखने वाले
कोटि कोटि श्रद्धालुओं के आराध्य,
अखिल कोटि ब्रह्मांड के नायक,
मर्यादा पुरुषोत्तम
भगवान
श्री राम के जन्म स्थल, जन्म भूमि पर निर्मित होने वाले मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा,को
दीर्घकालीन बलिदानी संघर्ष के पश्चात अखिल विश्व ने अपनी स्वयं की आंखों से देखा
सभी का जीवन धन्य हुआ।
यह हमारा गौरव है,जीवन की अविस्मरणीय थाती है की उस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी होकर
श्री राम जन्म भूमि मुक्ति के लिए संघर्ष कर बलिदान हुए
हुतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरा देश, पूरा समाज,पूरी सृष्टि हर्षित है।
चहुंओर उत्सव का माहौल है,अनेकानेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
राष्ट्र गौरव के भव्य,दिव्य क्षणों से
भारत तिब्बत सहयोग मंच भी विरक्त कैसे रह सकता था।
मंच के मार्गदर्शक,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय डॉ इंद्रेश कुमार जी,
मंच के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय पंकज जी ने पूरे देश की इकाइयों से आव्हान किया था की
भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता पूरी क्षमता, पूरे जोश,पूरे उल्लास के साथ प्रमूदित मन से महोत्सव को आयोजित कर गौरवशाली राम काज में जुट कर अपनी सहभागिता दें।
इसी के दृष्टिगत भारत तिब्बत सहयोग मंच जिला कटनी के द्वारा कटनी शहर के घंटाघर में श्री खंपरिया जी के निर्देशन में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अनवरत चले श्री राम नाम यज्ञ समारोह के परम पुनीत पावन कार्य में
भारत तिब्बत सहयोग मंच
मध्यक्षेत्र(मध्य प्रदेश+ छत्तीसगढ़) के संयोजक,
पूर्व विधायक कटनी
श्री गिरिराज किशोर पोद्दार “राजू भैया”श्रीमती किरण पोद्दार, महाकौशल प्रांत मंत्री श्री दया शंकर कनकने, जिला अध्यक्ष श्री रामदयाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल, जिला महामंत्री मोहनलाल सोनी, प्रांत समन्वयक श्रीकांत पोद्दार अधिवक्ता, युवा विभाग जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, महिला विभाग जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति ताम्रकार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के श्री दिलीप विश्वकर्मा,रुद्राभिषेक अभियान प्रभारी पंडित दिलीप मिश्रा जी, व्यवस्था प्रमुख राजेश पोद्दार के मार्गदर्शन में
श्रीअजय मेहता,रूपा मेहता,श्री राजपूत जी,धन्य कुमार गांधी जी, विश्व हिंदू परिषद विशेष संपर्क अभियान के पदाधिकारी श्री प्रमोद त्रिसोलिया,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष,पूर्व युवामोर्चा जिलाअध्यक्ष अर्पित पोद्दार,कमल मोहनानी,पूर्व पार्षद बच्चू निषाद,पूर्व पार्षद प्रमिला निषाद, श्री दीपक सरावगी, टिबड़ेवाल जी,प्रदीप गौतम,अजीत गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, मयंक गुप्ता,मुकेश निषाद, राहुल निषाद, अभय कनकने,श्रीमती अभय कनकने,केवल गुप्ता, सतीश दुबे,और भी अनेक बंधु,
इशिता म्यूजिकल ग्रुप के बहुत बड़ी संख्या में अनेक बंधु,
चिल्ड्रन वेलफेयर के कार्य में लगी मातृशक्ति,
घंटाघर क्षेत्र के सम्माननीय व्यापारीगण,
मार्ग में आते जाते राहगीर बंधुओ ने
हवन में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
उपस्थित धर्मावलंबियों ने
मथुरा और काशी की सनातन आस्था के अनुसार पवित्रता
एवं
भारत तिब्बत सहयोग मंच के मुख्य कार्य,सतत चिंतन कि,
तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा है,
चीन की सीमा,चीन की दीवार है, बाकी सब चीन द्वारा किया गया कब्जा है।
देवाधीदेव महादेव के धाम कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से मुक्त करवाने के जन जागरण का संकल्प लिया।
परमपिता परमेश्वर से कामना की कि इस देश के सनातन नेतृत्व को इतना
नैतिक साहस,बल प्रदान करें की
सनातन आस्था के संसार में जितने भी केंद्र हैं वे पूरी गरिमा के साथ संसार के कल्याण के लिए अपनी सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करते रहें।
राघवेंद्र सरकार की जय।
राम राम
जय श्री राम
जय सियाराम
राजा रामचंद्र की जय।






