*झारखंड सरकार के विरोध में सम्मेद शिखर को तीर्थ पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में अनूपपुर जिले में निकाली शांतिपूर्ण रैली*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

झारखंड सरकार के विरोध में सम्मेद शिखर को तीर्थ पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में अनूपपुर जिले में निकाली शांतिपूर्ण रैली
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर और आसपास के सभी जैन समाज के लोगो का कहना है कि झारखंड राज्य में स्थित सम्मेद शिखर तीर्थ जो जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ माना जाता है, पूरे भारत वर्ष में निवासरत जैन धर्म के अनुयायियों की सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र के प्रति आस्था है, जहां से 20 तीर्थंकर मोक्ष गए हैं, उस तीर्थ क्षेत्र को झारखण्ड सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित करने का लगभग मन बना लिया है, जो की निंदनीय है।

किसी भी तीर्थ क्षेत्र जिस पर करोड़ों लोगों की आस्था है उनमें से एक सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन क्षेत्र घोषित करना उचित नहीं है, वह पूरी जैन समाज भारत बंद के साथ 21 दिसंबर दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे मौन जुलूस में शामिल हो रहा है और जैतहरी जैन समाज संयुक्त रूप से एसडीएम साहब जैतहरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।




