Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जोलगी–बेलिया के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, जोलगी ने दर्ज की शानदार जीत

तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़

जोलगी–बेलिया के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, जोलगी ने दर्ज की शानदार जीत

(पढिए जिला एमसीबी ब्यूरो चीफ मनमोहन सांधे की खास खबर)

छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश मैत्री मैच में छत्तीसगढ़ की जीत, खेल भावना का दिखा उत्कृष्ट उदाहरण

भरतपुर (एमसीबी)
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला एमसीबी अंतर्गत भरतपुर विकास खण्ड में ग्राम जोलगी एवं बेलिया के बीच एक रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला जोलगी और बेलिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जोलगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि बेलिया की टीम को कड़े संघर्ष के बाद पराजय का सामना करना पड़ा।

इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह रहीं। वहीं ग्राम पंचायत शकुंतला सिंह की सरपंच उप सरपंच जगदीश भोरथिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता भी आयोजन में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन व आपसी भाईचारे का माध्यम बताया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तथा नशा एवं गलत आदतों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।

इसी क्रम में एक मैत्री क्रिकेट मैच छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की टीमों के बीच भी खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की टीम को पराजित किया। इस मुकाबले ने दोनों राज्यों के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना एवं मित्रता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी तथा भविष्य में और भी बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही। खिलाड़ियों, आयोजकों एवं दर्शकों के सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button