*उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस – अपर कलेक्टर*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस – अपर कलेक्टर
गणतंत्र दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/16 जनवरी 2022/
अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा की उपस्थिति में 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयस्तंभ चौक, न्यू गांधी चौक, पुराना गांधी चौक, इंदिरा चौक तथा कॉलेज चौराहा अन्य चौराहों एवं मुख्य मार्गो साफ-सफाई रोशनी की व्यवस्था, सभी फव्वारे चालू रखना तथा प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति के गीत बजाय जाएंगे तथा डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर ने स्टेडियम की साफ-सफाई, शामियाना मंच, माइक व्यवस्था, एवं कुर्सियों की व्यवस्था तथा रेड कारपेट की व्यवस्था मंच में कराएं जाने, स्टेडियम परेड ग्राउंड का समतलीकरण कराए जाएं तथा सभी निर्धारित स्थल का व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित अतिथियों को बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार से किया जाए।
अपर कलेक्टर में रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन शहडोल को निर्देशित किया कि स्टेडियम में मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी लेने हेतु सफेद खाली जिप्सी की व्यवस्था करायी जाए। बैठक में अपर कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मंच में उद्घोषक हेतु समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पांडेय एवं वरिष्ठ अध्यापक शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल शहडोल अरुणिमा सिंह की ड्यूटी लगाई जाए जो मंच का सफल संचालन करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा टीम एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, कार्यपालन यंत्री पीएचई ए.बी. निगम सहित शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।




