Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अपर कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बनसुकली का किया निरीक्षण*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

अपर कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बनसुकली का किया निरीक्षण

अपर‌ कलेक्टर ने धान व्यवस्थित रखवाने तथा परिवहन के दिए निर्देश

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/14 दिसंबर 2022/

जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दूरस्थ ग्राम बनसुकली के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से पंजीकृत किसानों तथा धान विक्रय कर चुके किसानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर अपर कलेक्टर को समिति प्रबंधक ने बताया कि 572 किसान पंजीकृत हैं तथा लगभग 75 किसानों ने अपना धान की बिक्री किया है। इस दौरान अपर कलेक्टर विधान की गुणवत्ता पर की तथा अपने समक्ष धान की तौलवाई भी कराई।

इस दौरान अपर कलेक्टर ने धान की छल्ली का भी निरीक्षण किया तथा समिति प्रबंधक को धान की विधिवत छल्ली लगाने के भी निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने आए किसानों से चर्चा कर धान उपार्जन केंद्र के व्यवस्था एवं सुविधाओं के संबंध में चर्चा किया। किसानों ने चर्चा के दौरान बताया कि यहां पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान हो रही है।

अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने समिति प्रबंधक मदन मोहन पांडेय को निर्देशित किया कि धान विक्रय करने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। अपर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से धान परिवहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर समिति प्रबंधक ने बताया कि अभी 20% धान का परिवहन किया गया है और कार्य प्रगति पर है। इस पर अपर कलेक्टर ने कहा कि धान का परिवहन विभाग होने से आपको भी सहूलियत होगी और धान की रखने की व्यवस्था भी उपार्जन केंद्र में व्यवस्थित रहेगी।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जयसिंहनगर मीनाक्षी बंजारे, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button